.

देवगांव ::ट्रैक्ट्रर की चपेट में आने से विवाहित की मौत,चक्का जाम,पुलिस ने समाझाया

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कपसेठा बरडीहा मार्ग पर बुधवार की सुबह दस बजे के करीब ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर हो गई जिसमें एक महिला की मौत हो गयी। गुस्साये लोगों ने मेहनाजपुर देवगांव मार्ग कुछ देर तक के लिये जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची देवगांव व मेहनाजपुर पुलिस ने समझा बुझा कर जाम समाप्त कर दिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र की नोनीपुर गांव निवासिनी पूजा देवी 27 पत्नी सुनील कुमार पति के साथ बाइक से रिश्तेदारी मे निमंत्रण मे जारही थी कि कपसेठा बरडीहा मार्ग पर बुधवार को साढ़े दस बजे के करीब गांगी नदी पुल पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई तथा दुर्घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। गुस्साये लोगों ने शव को लाकर निहोरगंज बाजार मे मेहनाजपुर-देवगांव मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पर मौके पर पहुची देवगांव व मेहनाजपुर पुलिस के समझाने बुझाने पर जाम समाप्त कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर को भी पुलिस ने कब्जे मे ले लिया। मृतका दो बच्चों की मां थी। पहली पुत्री 4 वर्ष की परी है जबकि दूसरी 2 साल की तेजल है। बच्चों सहित परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। वही पुलिस भी कार्यवाई में जुटी हुई थी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment