आजमगढ़ :: बरदह थाना क्षेत्र के पिलखुआ गांव में शनिवार की रात पत्नी को पायल बनवाने को लेकर एक परिवार में हुए विवाद ने भयंकर रूप ले लिया। रात करीब आठ बजे परिवार के लोग छत पर तूतू मैंमैं कर रहे थे। इसी बीच 40 वर्षीय मो. सलाम पुत्र एजाज छत से नीचे गिर गया। उसे गंभीर चोटे आयी और घायल को लेकर परिजन जौनपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मो. सलाम खाड़ी के देश सऊदीअरब रहता था एक माह पूर्व वह घर आया था। ईद के त्यौहार पर वह अपनी पत्नी के लिए पांच दिन पूर्व पायल खरीदा था। पत्नी को पायल देने को लेकर उसकी दो बहन व पत्नी में विवाद होने लगा। शनिवार की रात छत पर मृतक व परिवार के लोगों में तूतू मैमै होने लगी इसी बीच वह छत से नीचे गिर गया। मृतक को बेटी व एक बेटा है वह दो भाई मेें बड़ा था। छोटा भाई भी सऊदी अरब में रहता है। मृतक को ईद बाद उसे पांच जुलाई को उसे सऊदी जाना था।
Blogger Comment
Facebook Comment