.

.

.

.
.

1 जून से 31 अक्टूबर तक के लिए बाढ़ नियन्त्रण कक्ष स्थापित हुआ,जारी हुआ नंबर

आजमगढ़ 30 मई 2018-- जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने बताया है कि वर्ष 2018 के बाढ़ कार्यों को सुचारू रूप से सम्पादन करने हेतु बाढ़ संबंधित सूचनाओं को अधिकारिक स्तर पर आदान-प्रदान हेतु कार्यालय बाढ़ खण्ड आजमगढ़ में 1 जून से 31 अक्टूबर तक के लिए बाढ़ नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ नियन्त्रण कक्ष 24 घण्टे नियमित रूप से कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष नं0 05462-221026, 246167 है। कक्ष के संचालन हेतु बाढ़ खण्ड के अधिकारी/कर्मचारी स्थापित किये गये हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि बाढ़ कक्ष पदस्थापित कर्मचारी अनिवार्य रूप से पाली गू्रप के अनुसार अपना कर्तव्य पालन निर्धारित समय अनुसार करेंगे। बाढ़ नियन्त्रण कक्ष मे बाढ़ संबंधित सूचनायें गेज आदि दूर संचार एवं अन्य माध्यम से प्रतिदिन उच्चाधिकारियांे को भेजने का सम्पूर्ण उत्तरदायित्व कक्ष इन्चार्ज एवं पाली इन्चार्ज का होगा। बाढ़ नियन्त्रण कक्ष मे प्राप्त आकस्मिक सूचनायें आवश्यक रूप से बाढ़ पंजिका मे दर्ज की जायेगी तथा उच्चाधिकारियों को अवगत करना होगा। बाढ़ नियन्त्रण कक्ष मे पदस्थापित कर्मचारी अवकाश पर जाने से पूर्व प्रार्थना पत्र पाली इन्चार्ज एवं कक्ष इन्चार्ज से पूर्व स्वीकृति उपरान्त ही प्रस्थान करेगा। ऐसा न करने पर संबंधित कर्मचारी को दण्डित किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने आगे निर्देशित किया है कि कक्ष मे पदस्थापित कर्मचारी की उपस्थिति कक्ष इन्चार्ज द्वारा इनके संबंधित उपखण्ड/खण्ड को प्रत्येक माह के 18 तारीख तक भेजना अनिवार्य होगा। उपस्थिति प्राप्त होने पर ही वेतन आहरित किया जायेगा। सहायक अभियन्ता द्वितीय बाढ़ खण्ड आजमगढ़ को यह निर्देश दिया है कि महुला गढ़वल बांध के डिघिया नाला से गेज प्रतिदिन प्राप्त कर बाढ़ नियन्त्रण कक्ष आजमगढ़ एवं द्वितीय उपखण्ड मे लाने तथा ले जाने हेतु अपने स्तर से अस्थाई व्यवस्था करंे। सुबह 8.00 बजे का गेज शाही सेन्ट्रल पुल से प्राप्त करने हेतु हरिशंकर यादव को निर्देशित किया गया है। 


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment