आजमगढ़ : मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिहुका गेट के पास सोमवार की सुबह बोलेरो के धक्का लगने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के लालमऊ मेहनाजपुर गांव निवासी 72 वर्षीय राम लोचन मौर्य पुत्र स्व. रामधारी मौर्य सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे घर से साइकिल पर सवार होकर बाजार जा रहा था। रास्ते में वह सिहुका गांव के समीप पहुंचा था। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो से साइकिल में धक्का लग गया। इससे साइकिल सवार राम लोचन मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दिन में लगभग साढ़े ग्यारह बजे उसकी अस्पताल में ही मौत हो गई। मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो उनके चीख पुकार से गांव में कोहराम मचा हुआ था। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत राम लोचन के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। वह परिवार के भरण पोषण के लिए खेती बारी करता था।
Blogger Comment
Facebook Comment