हवाई पट्टी के आस पास भवन निर्माण को अब एयरपोर्ट अथॉरिटी से लेनी होगी इजाजत
आज़मगढ़ ::मन्दूरी हवाई पट्टी पर गुरुवार को उड्डयन विभाग के अधिकारियों ने राज्य सरकार की टीम के साथ हवाई पट्टी का निरीक्षण किया । उड्डयन विभाग के जनरल मैनेजर के एच0 एस0 बलहारा ने अपने 6 सदस्यीय टीम के साथ हवाई पट्टी की जगह को बारीकी से देखा व बताया कि शुरू में यहाँ 20 सीटर विमानों का हवाई अड्डा बनेगा। बताया की आज़मगढ़ की 2%आबादी विदेशों में रोजगार के लिए जाते है व काफी आबादी बम्बई जैसे शहरों में रहते है।हवाई पट्टी के उन्नयन के लिए 500 मीटर की भूमि और अधिग्रहण की जायेगी। यह पूरा हवाई अड्डा 19 करोड़ की लागत से बनाया जायेगा। बाद में 20 सीटर एयरपोर्ट का विस्तार किया जायेगा। उन्होंने बताया जो भी लोग अगल बगल के मकान बनेगे उन्हें एयरपोर्ट से परमिशन लेना होगा। आशा जताई की जल्द ही काम शुरू होगा । प्रदेश सरकार ने जमीन के लिए हामी भर ली है । कार्य शुरू करने में टावर लगाना ,फायर ब्रिगेड के साथ साथ बिल्डिंग का विस्तार करना होगा। अधिकारीयों ने बताया की हमे जांच करना था कि हवाई अड्डा के लिए पर्याप्त जमीन है कि नही, लेकिन जांच करने से पता चला कि हवाई अड्डा बनाने के लिए पर्याप्त जमीन है। जिससे आज़मगढ़ के लोगों को हवाई जहाज की सुविधा का लाभ मिलेगा। पहले 20 सीट का जहाज यहां से उड़ाए जायेगा उसके बाद इससे ज्यादा क्षमता के प्लेन उड़ेंगे । जो भी लोग अपना इसके बगल में अपना व्यवसाय करना चाहते है। उन्हें एयरपोर्ट विभाग से परमिशन लेना पड़ेगा। इस मौके पर जनरल मैनेजर ए0टी0 सी0 एस0के0 उरवार, जोनल मैनेजर मोती रायजे0 सी0सी0, आर के0निगम, उड्डयन विभाग सचिव, डी0एच0 एल0 ए0 अजीत कुमार यादव, विनोद पुनियार एयरपोर्ट सिक्योरटी , सी0आर ओ0 आलोक वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस0 के तिवारी, उपजिलाधिकारी सगड़ी, रविरंजन, सी0ओ0नगर सचितानंद, प्रोटोकॉल सहायक हरिप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ0 आलेन्द्र कुमार, नरेन्द्र नाथ मिश्र ,इंसपेक्टर कप्तानगंज दीनानाथ पाण्डेय, इंस्पेक्टर कंधरापुर सरिता सिंह,सहित आदि लोग मौजूद थे।
Blogger Comment
Facebook Comment