.

.

.

.
.

भाजपा नगर इकाई ने धूमधाम के साथ मनाया 38वां स्थापना दिवस

आजमगढ़:: भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में भाजपा का 38वां स्थापना दिवस शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की सिविल लाइन्स स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी अपनी स्थापना से ही भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए संघर्ष करती रही है और हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उसी पथ पर बढ़ते हुए देश को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे है। सच्चिदानंद सिंह ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्यों में सफलतापूर्वक विकास का कार्य कर रही है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह पटेल ने कहाकि आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर हम सभी कार्यकतार्ओं को अपने उन सभी स्थापना काल के कार्यकतार्ओं को जिन्होंने अपने पसीने से पार्टी को सींचा है उनके ऋणी है। आज हमें भाजपा सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंंचाने का कार्य करना होगा। संचालन नगर मत्री जूही श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर संत प्रसाद अग्रवाल,डा श्याम नरायन सिंह,आशीष दूबे, महामंत्री मृगांकर शेखर सिन्हा,सुनील मिश्रा,चण्डिका नन्दन सिंह,शंकर साहू आदि लोग मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment