.

.

.

.
.

ट्रेक्टर की चपेट में बाइक से गिरी महिला की मौत ::चार पहिया की चपेट में बाइक सवार युवक मरा

आजमगढ़::  मेंहनगर कस्बे में शनिवार को दिन में बाइक से गिरी महिला को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में मृतक का का पुत्र मामूली रुप से घायल हुआ है। वहीं दीदारगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देरशाम चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
मेहनगर थाना क्षेत्र के धरनीपुर रानीपुर ग्राम निवासी 45 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी स्व. पेशकार पांडेय शनिवार कि सुबह अपने पुत्र अरविंद के साथ बाइक पर बैठकर मेंहनगर कस्बे में चिकित्सक के यहां दवा लेने जा रही थी। सुबह करीब 10.30 बजे मेंहनगर कस्बा स्थित मछली मार्केट के समीप मोड़ पर बाइक घूमाते समय पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर पड़ी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दुर्घटना में मृतका का  पुत्र अरविंद मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक सहित वाहन को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के दो पुत्र व दो पुत्री बताए गए हैं।
 इसी क्रम में दीदारगंज थाना अंतर्गत महुआराकला गांव के पास शुक्रवार की रात करीब आठ बजे चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। इलाज के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देररात उसकी मौत हो गई। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर दलित बस्ती निवासी रामप्रसाद उर्फ बुद्धू (40) पुत्र सुबह शुक्रवार की देरशाम किसी कार्यवश बाइक से दीदारगंज बाजार जा रहा था।
रास्ते में महुआराकला गांव के पास पीछे से आ रहे चारपहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। ईलाज के लिए उसे फूलपुर सीएचसी ले जाया गया। घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्री बताए गए हैं।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment