मुहम्मदपुर :: आजमगढ़ :: खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर ब्लाक मुहम्मदपुर के प्रधानों ने पहुंच कर विकास कार्यों को करने का बहिष्कार किया। प्रधानों का गुस्सा एडीएम प्रशासन द्वारा बीडीओ के साथ हुए बर्ताव को लेकर था। इस अवसर पर उन्होंने कहा की ब्लाक मुहम्मदपुर के खंड विकास अधिकारी संतोष न्यायालय के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की एक राजपत्रित अधिकारी के द्वारा शोभा नहीं देता है। प्रधानों ने कहा कि जब तक एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी को निलंबित नहीं किया जाता तब तक प्रधान संघ विकास कार्यों का बहिष्कार करेगा वहीं दूसरी तरफ ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक तथा अन्य समस्त स्टाफ ने कलमबंद हड़ताल भी किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान संघ मोहम्मदपुर के अध्यक्ष श्री शकील अहमद की अध्यक्षता में सभी प्रधान उपस्थित हुए जिनके नाम निम्न है सुभाष यादव महामंत्री प्रधान संघ, लालधारी यादव उपाध्यक्ष प्रधान संघ , जाहिद खान जाहिद खान मीडिया प्रभारी प्रधान संघ मुहम्मदपुर ,प्रधान आदिल मिर्जा, अबूजर ,सुनील सरोज, राजेश चौहान ,रामाश्रय चौहान, गुड्डू यादव,,सोहराब प्रधान, मनभावन समीर प्रधान ग्यासुद्दीन प्रधान, फैजान अहमद ,चंद्रभान प्रधान, मुल्लापुर आदि प्रधान लोग मौजूद थे। दूसरी तरफ खंड विकास अधिकारी मुहम्मदपुर को थप्पड़ मारने की जांच जो जिलाधिकारी आजमगढ़ ने मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी थी मुख्य विकास अधिकारी शनिवार को शाम लगभग 6: 6:00 बजे रामदेव मेमोरियल महाविद्यालय रानीपुर रजमो जांच के लिए पहुंचे जैसे सफाई कर्मियों प्रधानों व ब्लॉक के कर्मचारियों को सूचना मिली लगभग 200 की संख्या में तुरंत प्रधान व कर्मचारी रामदेव मेमोरियल महाविद्यालय पहुंच गए और वहां धरना प्रदर्शन करने लगे और नारेबाजी करने लगे। उपस्थित लोगों ने कहा कि जब तक खंड विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्ता को न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम एडीएम प्रशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे। मीडिया कर्मियों ने जब फोटो खींचना चाहा तो मुख्य विकास अधिकारी ने फोटो खींचने से मना कर दिया।
Blogger Comment
Facebook Comment