.

.

.

.
.

सगड़ी :संत रविदास का जीवन मूल्य स्वयं पर चरित्रार्थ करने की आवश्यकता-रमाकांत यादव,पूर्व सांसद

सगड़ी/जहानागंज। सगड़ी तहसील क्षेत्र के पकवाइनार चौक पर बुधवार की देर शाम संत रविदास जयंती के अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद करते हुए नमन किया साथ ही उनके बताए गए रास्तों पर चलने के लिए संकल्प लिया। सभा देर रात तक चलती रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कहा संत शिरोमणि रविदास जी ने जो इस समाज को दिया उस पर हम को आगे बढ़ने की आवश्यकता है। संत रविदास पाखंड को नहीं मानते थे। शिक्षा के बल पर ही आगे बढ़ा जा सकता है और संत रविदास शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बहुत काम किए। जाति प्रथा और ऊंच नीच भाव को मिटाने के लिए उन्होंने जीवन पर्यन्त कार्य किया। वही विशिष्ट अतिथि सहायक आयुक्त आयकर बुद्ध मुसाफिर ने कहा संत रविदास ने बुद्ध के आंदोलन को आगे बढ़ाया। संत रविदास का आंदोलन भक्ति का आंदोलन नहीं बहुजनों की मुक्ति का आंदोलन था। राम अचल यादव ने कहा संत रविदास की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए हम को संकल्प लेना होगा। महातम यादव ने कहा संघर्ष करो , संघर्ष नहीं करोगे तो पिछड़ जाओगे सभी लोगों को एक मंच पर आना होगा। महा प्रधान राजेश यादव ने कहा संत रविदास से प्रेरणा लेने की आश्यकता है। कार्यक्रम को अंबिका यादव,आनंद कुमार,विमल प्रकाश,श्रीकांत यादव,संजय यादव,सुनील कुमार,आदि लोगों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर दशरथ नेता,हीरा शर्मा,रामवृक्ष सिंह,कमलनयन यादव,दीपक शर्मा,सुनील प्रजापति,सुनील कुमार आदि लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी के प्राचार्य डा रामअवध सिंह यादव और संचालन अभिराज भारती ने किया। हे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment