.

.

.

.
.

सगड़ी : 11 सूत्री मांगों के लिए संग्रह अमीन संघ ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

सगड़ी/आजमगढ़: सगड़ी तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ इकाई सगड़ी द्वारा तीन दिवसीय धरना का आयोजन किया गया ।11 सूत्रीय लंबित मांगों के संबंध में प्रांतीय कार्यकारिणी के आवाहन पर कार्य का बहिष्कार करते हुए सुबह 10 बजे से 5 बजे तक संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए संघ के मंत्री रामविनय ने कहा कि वेतन ग्रेड बढ़ाकर 5200 से 20200 ग्रेड वेतन 2800 स्वीकृत किया जाय। राजस्व संहिता 2006 के प्रावधानों के दृष्टिगत वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार मानक का प्राविधान समाप्त किया जाए। आवश्यक होने पर पर्वेक्षक पर जोर दिया जाय और वसूली में वृद्धि हेतु पर्यवेक्षक गण की जवाबदेही के मापदंड बनाए जाय और वसूली के नाम पर हम संग्रह अमीनों को उत्पीड़न बन्द किया जाय। पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय पदोन्नति वेतन का लाभ प्रदान किया जाए।संवर्ग की पदोन्नति व्यवस्था पूर्व की भाँति नायब तहसीलदार के पद पर बहाल किया जाए एवं शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाय। नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता स्वीकृत किया जाए। अमीन का पद नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी का पद किया जाए। विभागीय कार्यो का प्रशिक्षण दिया जाय।आदि मांगो के साथ तीन दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।धरने की अध्यक्षता संजीव कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन राजाराम यादव ने किया। इस दौरान श्रीराम यादव,रमेशचंद,रणविजय, रामाज्ञा प्रसाद,शेषनाथ प्रसाद,नंदा प्रसाद,शोभा यादव,राजू यादव,श्री कृष्णा प्रसाद, आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment