रानी की सराय :आजमगढ़ : स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित कस्बे में किराए का कमरा लेकर रह रही महिला की करेंट की चपेट में आ जाने से रविवार की रात मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनो के नहीं पहुंचने पर शव को मर्चरी हाउस में रखा गया है। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी संगीता सिंह (40) पत्नी मनोज सिंह रानी की सराय कस्बे में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। पति व परिजन मुंबई में रहते हैं। रविवार को वह घर पर ही थी। रात में किसी समय करंट की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिजन मुंबई से घर के लिए रवाना हो चुके हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment