.

.

.

.
.

शहीद दिवस :कांग्रेस नेताओं ने बापू को अर्पित किया श्रद्धा सुमन

आजमगढ़: जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर मार्ल्यापण करके श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। शहीद दिवस को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता ने सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद कराया। आजादी की लड़ाई में गांधी जी का अंहिसा का आंदोलन दुनिया में बेमिसाल हैं। अंतर्राष्ट्रीय जगत में गांधी जी पर कई देशों में शोध किये जा रहे है। ऐसे महात्मा के बताये मार्ग पर कांग्रेसजनों को चलकर देश में अमन-चैन, कायम करना है। कांग्रेसजनों को आज शहीद दिवस पर देश की एकता, अखंडता को अक्षुण्य रखने का संकल्प लेना होगा। पूर्व सांसद डा संतोष सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वंतत्रता संग्राम के नायक, युगदृष्टा, थे। आज विश्व गांधी के पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर रहा है जो उनके व्यक्तित्व को परिभाषित कर रहा है। उनके बताये मार्ग पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि दी जा सकती है। श्रद्धाजंलि अर्पित करने वालों में लालसा राय, त्रिभुवन दुबे, मुन्नू यादव, बेलाल अहमद, बृजेश नन्दन पांडेय, गुफरान अहमद, डा सुधाकर राम,विद्याधर दुबे, अनुराग तिवारी, मालती मिश्रा, सविता राय, प्रमोद यादव अध्यक्ष ब्लाक पल्हनी, पंकज मोहन सोनकर, रियाज अहमद, प्रेमा चौहान, महेश श्रीवास्तव, देवमुनी राजभर, रामविजय निषाद आदि कांग्रेसजन शामिल रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment