अहिरौला: आजमगढ़ : क्षेत्र के दम दमदिवना गांव मेंछुट्टी पर घर आये चंदौली जनपद में तैनात सिपाही की सिवान में लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। पुलिस सूत्रों ने धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई है।अहरौला क्षेत्र के दम दमदिवना गांव में आज शनिवार को घर पर छुट्टी पर आए सिपाही संतोष यादव पुत्र हरिदास 28 वर्ष की घर से दक्षिण सिवान में धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई और उसकी लाश अरहर के खेत में फेंक दी गई। इसकी जानकारी तब हुई जब कुछ चरवाहे खेत की तरफ पहुंचे तो शोर मचाए, गांव के लोग खेत की तरफ पंहुचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई कई। थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी गयी है। इधर सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। हत्या कौन किया क्यों किया इसके बारे में अभी कुछ भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। मृतक संतोष यादव 2011 में सिपाही के पद पर तैनात हुआ था वर्तमान में चंदौली में ड्यूटी कर रहा था। कुछ दिन पहले वह घर आया था आगामी रविवार को ड्यूटी पर जाने वाला था।

Blogger Comment
Facebook Comment