आजमगढ़: करतालपुर बाईपास स्थित जी0डी0ग्लोबल स्कूल में नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा शो एंड टेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने-अपने तरीके से बताया कि जल के बिना हम जीवित नहीं रह सकते है जल ही जीवन है। पेड़-पौधों से ही पर्यावरण सुरक्षित रहता है, हम साँस लेते है तो पेड़-पौधों के द्वारा ही इसलिए पेड़-पौधों को बचाना चाहिए। किताबों का हमारे जीवन में क्या महत्व है, फल खाने से क्या फायदे है इसके बारें में बताकर वहाँ उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पिंकी सिंह ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विधान तिवारी और प्रधानाध्यापिका श्रीमती सपना सिंह ने बच्चों की खूब प्रसंशा की एवं उनका उत्साहवर्धन किया।
Blogger Comment
Facebook Comment