.

.

.

.
.

स्वतंत्रा संग्राम सेनानी राजा बेनी माधव सिंह की पौत्रवधू का निधन,शोक

अतरौलिया/आजमगढ़: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व बौडरा रियासत के राजा रहे राजा बेनी माधव सिंह की पौत्रवधू सावित्री देवी का सोमवार की देर रात्रि दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 83 वर्ष की थी। उनके निधन की खबर सुनकर क्षेत्रवासियों में शोक की लहर फैल गई तथा सुबह उनके आवास बौडरा पर क्षेत्रीय जनता तथा राजनीतिक दलों के लोगों का जमावड़ा लग गया, लोगों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद रानी साहब की शव यात्रा को अंबेडकर नगर जिले के चांडीपुर घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। वहां पर रानी साहब इकलौते पुत्र राजेंद्र ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। बता दें कि बौडरा रियासत के राजा रहे राजा बेनी माधव सिंह ने आजादी की लड़ाई में अनेक क्रांतिकारियों के साथ मिलकर अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी जिसमें उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। जमीन किले सब पर अंग्रेजों ने कब्जा कर लिया फिर भी उनके चेहरे पर शिकन नहीं आई तथा आजीवन वह  देश के लिए लड़ते रहे। उनके एक भाई को अंग्रेजों ने फांसी दे दिया तो खुद वह भी देश की आजादी के लिए 16 वर्ष फरार रहते हुए संघर्ष करते रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment