.

.

.

.
.

मुबारकपुर : चार पहिया की मांग पर शादी टली ,मुकदमा दर्ज ¯

आजमगढ़: मुबारकपुर थाने में सोमवार को दहेज में चार पहिया न देने पर शादी से इंकार करने के मामले में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। लड़का पक्ष मुबारकपुर थाना क्षेत्र तो लड़की पक्ष बिलरियागंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। लड़की के पिता हरिदास पुत्र रामधन निवासी फूलवारी थाना बिलरियागंज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बरक्शॉ व तिलक की रस्म पूरी होने के बाद लड़का पक्ष ने दहेज में चार पहिया की मांग कर दी। इस बीच विवाह की तिथि भी नियत हो चुकी थी और वे सारी तैयारियों को अंतिम रुप दे चुके थे। आरोप है की लड़का पक्ष के चार पहिया की मांग को पूरी करने में जब उन्होंने असमर्थता जता दी तो उक्त लोगों ने शादी से ही इंकार कर दिया। हरिदास ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुलऊर गांव में तय किया था। तहरीर में उन्होंने लड़का पक्ष के अभिषेक, सुबास, ज्ञानदीप, जयदीप व चंद्रशेखर को नामजद किया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment