.

.

.

.
.

निज़ामबाद : बारजा गिरने से मासूम की मौत,02 गंभीर

आजमगढ़ :निज़ामबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर घुरी गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान का बारजा सोमवार की रात गिर गया। घटना के समय एक युवक बारजे पर चढ़ कर एकादशी पर्व के लिए जलाए गए दीये को सजा रहा था, तो वहीं एक मासूम व एक किशोर नीचे खड़े थे। तीनों गंभीर रुप से घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान घायल मासूम ने मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया।
गौसपुर घुरी गांव निवासी अच्छेलाल के घर सोमवार की रात एकादशी पर्व के तहत दीप जलाए गए थे। घर में जले दीये को अच्छेलाल का बड़ा पुत्र 25 वर्षीय मोनू बारजे पर चढ़ कर सजा रहा था। उस समय छोटा पुत्र 16 वर्षीय दुर्गेश व पड़ोस का 4 वर्षीय आर्यन पुत्र अरूण कुमार बारजे के नीचे खड़े थे। इसी दौरान अचानक बारजा गिर पड़ा और तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटा कर तीनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए। जहां उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह मासूम आर्यन की मौत हो गई। मृत बच्चे का शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में रोना-पीटना मच गया। वहीं घटना में घायल दोनों सगे भाईयों की भी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। मृत आर्यन दो भाईयों में छोटा था। पिता रोजी-रोटी के लिए मुम्बई रहते है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment