.

.

.

.
.

नामांकन :पहले दिन पालिका,नगर पंचायत अध्यक्ष पद के बिके 40 पर्चे, सदस्य के लिए 82

आजमगढ़ : निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन किसी भी निकाय में एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ । नामांकन के पहले दिन 2 नगर पालिका व 11 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए 40 और सदस्य पद के लिए कुल 82 पर्चे खरीदे गए। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के अध्यक्ष पद के लिए 11 व सभासद पद के लिए 11 पर्चे बिके। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के अध्यक्ष पद के लिए चार, व सभासद पद के लिए सात पर्चे की बिक्री हुई। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के अध्यक्ष पद के लिए 8 लोगों ने 11 पर्चे खरीदें। पर्चा लेने वालों में जमुना प्रसाद अग्रवाल, हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव,सुनील राय व सुधीर सिंह उर्फ पप्लू सिंह ने दो-दो सेट पर्चा खरीदा। जबकि शकीउर्रहमान, अजय कुमार गौतम, तेजबहादुर यादव, अली अहमद, सुनील राय ने एक-एक सेट में नामांकन पत्र लिया। इसी प्रकार से मुबारकपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने चार सेट पर्चा खरीदा। जिनमें हबीबुन निशा व अख्तरी बेगम ने दो-दो सेट पर्चा लिया। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के वार्ड मेंबरों के लिए देखा जाए तो वार्ड नंबर 1 से एक, वार्ड नंबर 3 से तीन, वार्ड नंबर 5 से एक, वार्ड नंबर 8 से दो, वार्ड नंबर 12 से एक, वार्ड नंबर 13 से तीन, वार्ड नंबर 15 से एक, वार्ड नंबर 19 व 20, 23, 24 से सभासद पद के लिए एक-एक पर्चे की बिक्री हुई। नगर पालिका मुबारकपुर से सभासद पद के लिए वार्ड नंबर 1 से दो, वार्ड नंबर 3 से एक, वार्ड नंबर 7 से एक, वार्ड नंबर 18 से एक, वार्ड नंबर 22 से एक और वार्ड नंबर 23 से सभासद प्रत्याशी के लिए एक पर्चा पहले दिन बिका। वहीँ नगर पंचायत निजामाबाद में अध्यक्ष पद के लिए 3 व सदस्य पद के लिए 7, नगर पंचायत बिलरियागंज के अध्यक्ष पद के लिए 2 पद के लिए दो पर्चे बिके। जबकि इस नगर पंचायत में सदस्य पद के लिए पहले दिन एक भी पर्चे की बिक्री नहीं हुई। नगर पंचायत मेंहनगर के अध्यक्ष पद के लिए 5 व सदस्य पद के लिए 14, नगर पंचायत अजमतगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए 2 व सदस्य पद के लिए 15 पर्चे खरीदे गए। जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए पहले दिन एक भी पर्चे किसी ने नहीं खरीदा। नगर पंचायत कटघर लालगंज के अध्यक्ष पद के लिए पांच व सदस्य पद के लिए 5 पर्चे की बिक्री हुई। नगर पंचायत सरायमीर के अध्यक्ष पद के लिए दो पर्चे बिके। जबकि इस नगर पंचायत में सदस्य पद के लिए एक भी पर्चे किसी ने नहीं खरीदा। यही हाल फूलपुर नगर पंचायत का भी रहा। यहां अध्यक्ष पद के लिए 1 पर्चा बिका, जबकि सदस्य पद के लिए कोई भी पर्चे का खरीदार नहीं आया। अतरौलिया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 1 व सदस्य पद के लिए 3 पर्चे खरीदे गए। नगर पंचायत महराजगंज के अध्यक्ष पद के लिए चार व सदस्य पद के लिए 12, नगर पंचायत माहुल के अध्यक्ष पद के लिए जहां किसी ने पहले दिन पर्चा नहीं खरीदा वहीं सदस्य पद के लिए 5 पर्चे की बिक्री हुई।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment