.

इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल में भाग लेने को हुनर संस्थान का दल हुआ ओडिशा रवाना

आजमगढ़ : उत्कल युवा सांस्कृतिक संघ कटक ओडिशा द्वारा आयोजित इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल के सिल्वर जुबली समारोह में प्रतिभाग करने के लिए हुनर संस्थान आज़मगढ़ का 34 सदस्यीय दल शुक्रवार को  स्थानीय रेलवे स्टेशन से कटक के लिए रवाना हुआ। दल का नेतृत्व रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा कर रहे है। उन्होंने इस मौके पर बताया कि यह फेस्टिवल अपने सांस्कृतिक सफर के 25 साल पूरे कर रहा है। इसमें हिस्सा लेना हम सबके लिए गर्व की बात है। विगत 8 वर्षो से हम इस समारोह में भाग ले रहे है। इस बार पुर्वांचल से हमारी टीम को नेतृत्व करने का मौका मिला है। इस समारोह में असम, बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, झारखण्ड, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित देश के लगभग सभी राज्यो के कलाकारो के अलावा अर्जेंटीना, क्रोएसिया, रोमानिया, ईरान, बांग्लादेश, स्लोवाकिया, नेपाल, अफगानिस्तान के नाट्य एवं नृत्य दल भाग ले रहे है। यहाँ हुनर संस्थान द्वारा बसंत सबनीस द्वारा लिखित हिंदी नाटक ' सैयां भये कोतवाल" का मंचन सुनील दत्त विश्वकर्मा के निर्देशन में किया जाएगा। साथ ही झारखंडी लोकनृत्य ' महुआ झरे' एवं 4 एकल नृत्यों की प्रस्तुति होगी। 34 सदस्यीय इस दल के टीम मैनेजर मनोज यादव व प्रस्तुति नियंत्रक हेमंत श्रीवास्तव है। इस दल में गौरव मौर्य,शशि भूषण शर्मा,सत्यम शर्मा , कमलेश सोनकर,काजल सिंह ,नेहा वर्मा,करिश्मा सिंह,अनु वर्मा ,प्रियंका प्रजापति,शिवांगी शर्मा कशिश गुप्ता,खुशी सिंह,मंटू,जावेद , आकाश,सावन सहित सभी कलाकार शामिल है। दल की सफलता के लिए व उन्हें आशीर्वाद देने के लिए रेलवे स्टेशन पर समाजसेवी अभिषेक जायसवाल दीनू , सपना बनर्जी, शशि सोनकर ,रमाकांत वर्मा, शिक्षक नेत्री अनिता साइलस उपस्थित थी।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment