.

डांडिया महोत्सव:छात्राओं और महिलाओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया


आजमगढ: नारी शक्ति संस्थान द्वारा डांडिया महोत्सव 2017 सीजन-8 का आयोजन नगर के अग्रसेन महिला महाविद्यालय में किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ द्वीप प्रज्जवलन के साथ मां दुर्गा की आरती से किया गया। महोत्सव में शामिल हुई सभी बच्चियों में से नौ बच्चियों का चयन उनके खास डांडिया पहनावे को देखते हुए उन्हें दुर्गा शक्ति के एवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बेस्ट डांडिया ड्रेसअप, बेस्ट डांडिया डांस व बेस्ट म्यूजिकल डांडिया डांस एवार्ड भी वितरित किया गया।
संस्थान की अध्यक्ष डा वन्दना द्विवेदी ने बताया कि बेस्ट डांडिया ड्रेसअप एवार्ड छोटी बच्चियों में सृजल अग्रवाल प्रथम, काव्या गोयल द्वितीय, गीतांजली तृतीय, बड़ी बच्चियों में प्रिया प्रथम, सूर्या द्वितीय, ज्योति तृतीय, महिलाओं में प्रिया राय प्रथम, रश्मि त्रिपाठी द्वितीय, कुंदन गुप्ता तृतीय स्थान पर ही। तथा बेस्ट डांडिया डांस का एवार्ड छोटी बच्चियों में रूपल प्रथम, अदीति द्वितीय, पायल तृतीय बड़ी बच्चियों में प्रतिभा प्रथम, तृप्ति द्वितीय, स्मिता गुप्ता तृतीय व महिलाओं में श्रुति अग्रवाल प्रथम, गरिमा अग्रवाल द्वितीय आरती सिंह तीसरे स्थान पर रही वहीं म्यूजिकल डांडिया डांस छोटी बच्चियों में कुमारी आरती प्रथम, बड़ी लड़कियों में प्रतिभा व महिलाओं में अनीता सिंह विजयी रही।
डांडिया महोत्सव में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिसमें नारी शक्ति संस्थान की महिलाओं द्वारा मां दुर्गा के गीत पर डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद नगर के स्कूलों ए.एन. मेमोरियल स्कूल, चिल्ड्रेन गार्डेन स्कूल, प्रतिभा निकेतन स्कूल, इण्टर नेशनल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद डांडिया महोत्सव में नारी शक्ति संस्थान की महिलाओं द्वारा विभिन्न देवी गीतों पर डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की गयी। डांडिया नृत्य की प्रस्तुति तीन चरणों में हुई जिसमे सबसे पहले 05 से 10 वर्ष बच्चियों को इसके बाद 11 से 18 वर्ष की युवतियों का और अंत में 19 वर्ष से ऊपर की महिलाओं में विभक्त किया गया।
संस्थान की मंत्री श्रीमती सुधा तिवारी ने बताया कि डांडिया महोत्सव का आयेजन संस्थान द्वारा इसलिए किया जाता है कि शहर की सभी महिलाओं को एक मंच दिया जाये और अपने रोजमर्रा के कामकाज को भूलकर माता रानी के चरणों में समर्पित हो जाये और अपने डांडिया नृत्य के द्वारा मां को मनाने का प्रयास करे। जिससे माता रानी का आर्शीवाद सभी पर बना रहे।
अंत में डा पूनम तिवारी ने डांडिया महोत्सव में शामिल सभी नारीशक्तियों के प्रति आभार जताते हुए सभी को नवरात्रि व विजयादशमी की हार्दिक बधाई दी।
संस्थान की निलीमा श्रीवास्तव, रानी अनामिका सिंह, अनामिका सिंह पालीवाल, विजय लक्ष्मी मिश्रा, प्रेमलता द्विवेदी, रश्मी डालमिया, अनामिका प्रजापति, डा शशी श्रीवास्तव, आशा सिंह, मधु अस्थाना, ममता राय आदि के विशेष सहयोग से कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment