.

चार दिन बाद मिला लापता छात्र का शव,चक्का जाम कर पुलिस पर लापारवाही का आरोप, लाठी चार्ज

सगड़ी: आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तुर्रकौली ढढवा गांव निवासी एक 17 वर्षीय युवक बीते चार सितबंर को कोचिंग पढ़ने के लिए सुबह साइकिल से अजांन शहीद बाजार में गया हुआ था। देर रात को जब घर नही पहुंचा तो परिजन परेशान हो गये और काफी खोज बीन किये लेकिन कही पता नही चल सका। परिजन अंजान शहीद के पास आये तो उसकी साइकिल गिरी पड़ी हुई मिली थी। परिजन ने मौके से जाकर जीयनपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करने के लिए तहरीर दिया जिसपर पुलिस टालमटोल करने लगी। वही गुरूवार की शाम को युवक का शव बलिया पकवाइनार में पेड़ से लटकता हुआ दिखा। परिजन को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो देखा की उन्ही का पुत्र है। शव को परिजन घर लेकर आये और कुछ देर बाद शव को लेकर सड़क पर रख कर चक्का जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तुर्रकौली ढढवा गांव निवासी मृतक संदीप पुत्र दयाराम चौहान अंजान शहीद स्थित एक कोचिंग सेटर पर पढ़ता था। बीते चार सितंबर को कोचिंग गया हुआ था लेकिर देर शाम को जब घर नही पहुंचा तो परिजन परेशान हो उठे और खोज बीन में जुट गये। लेकिन कही पता नही चला। उसके बाद परिजनो  को उसकी साइकिल मिली। परिजन तुंरत जीयनपुर कोतवाली पहुंचे गुमशुदगी दर्ज कराने की तहरीर दिया लेकिन पुलिस ने उन्हे पाठ पढाने लगी की फोटो दो व अन्य बात करने लगी। गुरूवार को बलिया पकवाइनार के पास पेड़ से लटकते हुए शव की सूचना मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनो  ने पुष्टि किया कि उन्ही के पुत्र का शव है। परिजन शव को ले घर चले गये और कुछ देर शव को लेकर सड़क पर रख गोरखपुर-आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण नरेन्द्र प्रताप सिंह ने परिजन को समझाने का प्रयास किया लेकि न परिजन एक न माने नारेबाजी करते हुंए अड़े रहे। वही ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का लगाया आरोप लगाया। जाम लगाने में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रही जो रोती बिलखती रहीं । वह जीयनपुर पुलिस को पूछती रही की यदि पुलिस ने लड़के को ढूंढा होता तो आज यह दिन नही देखना पड़ता। परिवार वालों ने आरोप लगाया की लड़के की हत्या कर पेड़ से लटके उसके शरीर को हटाया गया था। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ग्रामीणों से वार्ता करने हेतु पहुंचे जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन मुदार्बाद का नारा लगाया। परिजनों ने आपबीती अपनी ग्रामीण कप्तान नागेंद्र सिंह को भी सुनाई। मृतक संदीप चौहान अपने पांच भाइयों में से चौथे नंबर पर था उसका बड़ा भाई सूरज्र 25 साल, अमित 23 साल, प्रदीप 22 साल, संदीप मृतक जो चौथे नंबर था पर था उसकी उम्र 17 साल थी । सबसे छोटा भाई मनीष की उम्र 10 साल है। किसी भी  भाई की शादी नहीं हुई है।  घटना के बाद जहां संदीप चौहान की माता सुभागी देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। वही गांव की अन्य औरतें भी  रो रोकर सुहागी देवी को संभालने में लगी हुई थी। सड़क जाम होने की वजह से अंजानशाहीद से लेकर जीयनपुर तक और दूसरी तरफ आजमगढ़ तक गाड़ियों की लाइन लग गई थी। मौके पर जहां जीयनपुर कोतवाल सहित सैकड़ों की संख्या पुलिस बल उपस्थित रहे। समाचार लिखे जाने तक पता चला की रात करीब साढे आठ बजे तक जब सड़क जाम समाप्त नहीं हुआ तो पुलिस ने परिवार को  समझाने बुझाने का प्रयास छोड़ कर लाठी चार्ज कर दिया। जिससे काफी अफरातफरी मच गयी है । 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment