.

भाजयुमो ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

आजमगढ़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन  व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो सुब्रत पाठक के निर्देश पर आज़मगढ़ में जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ो भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने मोटरसाइकिल के साथ भारत माता की जय के नारे लगाते हुए सिधारी हाइडिल चौराहे पर राहुल सांस्कृत्यायन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा शुरू किया। वहां पर भाजपा क्षेत्रीय मंत्री सहजानन्द राय ने झंडा सौपकर उन्हें रवाना किया। जहाँ से वह शारदा चौराहे होते हुए रैदोपुर तिराहे पर वीर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कालीचौरा, दलालघाट होते हुए पुरानी कोतवाली, चौक, शंकर जी का तिराहा , बड़ादेव होते हुए सिविल लाइन चौराहे पर स्थित भाजपा के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नरौली स्थिति तिरंगा तिराहे पर राष्ट्र  गान के साथ समाप्त  किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री भाजपा सहजानन्द राय ने कहा कि स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर वीर शहीदों के नमन् के लिए और एकता का प्रदर्शन करने के लिए और स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय त्योहार मनाने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गयी है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जिस प्रकार से भारत का मान सम्मान दुनिया में बढ़ा है यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है , यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं।
जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि कल देश का 70 वां स्वतंत्रता दिवस है और यह हम सभी के लिए बहुत ही हर्ष और उल्लास का विषय है, इसकी पूर्व संध्या पर भाजयुमो राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर आज भाजयुमो आजमगढ़ के सैकड़ो उत्साहित कार्यकर्ताओ ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् का नारा लगाते हुए भव्य तिरंगा निकाला है।
इस मौके पर पूर्व जिला मंत्री विक्रम सिंह पटेल, सुरेश शर्मा ,तेजप्रताप सिंह,अतुल सिंह,रुद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह मनोज गिरी, महंत राय, प्रदीप दीक्षित, अश्वनी त्रिपाठी, प्रभात गिरी, जयप्रकाश राय, दिनेश सिंह, मुन्ना राय, हिन्दू जागरण मंच के अजय यादव, प्रवीण शुक्ल, विवेक राय, रजनीश श्रीवास्तव, रवि सेठ,रितेश सिंह,प्रवीण सिंह हेल्पिंग पीपल ग्रुप के आशु सिंह , वैभव सिंह, विभु यादव, आशुतोष चौबे, अमन गुप्ता, अभिनव श्रीवास्तव, अर्पित यादव, अंकित राय, अवनीश चतुर्वेदी, संकल्प श्रीवास्तव,गोपेश्र्वर सिंह , विश्वजीत जायसवाल,भानु प्रताप सिंह, अभिषेक यादव,अंकित राय, चंद्रहास, रजत,सन्नी, टुनटुन,अजित व सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment