.

.

.

.
.

दोहरे हत्या कांड में गिरफ्तारियों का क्रम जारी, सन्नाटे में गांव केवल पुलिस मौजूद

रानी की सराय/आजमगढ़: स्थानीय थाना क्षेत्र के चकमेउवा गांव में रविवार की रात में दोहरे हत्या काण्ड के बाद गाव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस बल तैनात है जबकि एक पक्ष के पुरूष और महिलाओं ने घर छोड दिया है। चकमेउवा गांव में रविवार की रात में रानी की सराय बाजार से क्लिनिक बंद कर घर वापस जाते समय गांव के बाहर कतिपय हमलावरो ने बाइक सवार चिकित्सक समेत दो को लाठी डण्डे से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया था। हमले में चिकित्सक का भतीजा भी गंभीर घायल हो गया था। रात में जिला अस्पताल में जहा हंगामा हुआ था वही गांव में रात में ही पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। हालाकि सोमवार को एडीजी विश्वजीत महापात्रा के दौरे के बाद चौहान पक्ष की महिलाएं/पुरूष ने एकत्रित होकर दूसरे पक्ष के घरो पर हमला बोल दिया था। आरोप था की दूसरे पक्ष ने खुद ही मंडई फूक कर आरोप लगा रहे थे। वह इसी को लेकर आक्रोशित थे। फिलहाल पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाने के बाद एक दर्जन लोगो को हिरासत में लिया था। सोमवार की रात जहा शांति बनी रही वही पुलिस ने पांच नामजद आरोपियो को गिरप्तार कर जेल भेज  देने से बाद से अन्य पुरूष वर्ग ने जहा घर छोड दिया है वही गांव की महिलाएं रिश्तेदारी आदि जगहो पर सुरक्षित स्थान पर चली गयी है। गांव के सन्नाटा पसरा हुआ है। केवल पुलिस और पीएसी बल कैम्प किये हुए है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment