.

.

.

.
.

मुलायम सिंह ने ईमानदारी से चुनाव नहीं जीता था, सूद समेत हिसाब लीजिये -केशव मौर्या

आजमगढ़. : आजमगढ़ जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, गरीबी को मुद्दा बनाकर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहाकि पूरे प्रदेश में भाजपा की आंधी चल रही है इस आंधी को सपा और बसपा नही रोक सकती। आने वाली 11 तारिख को भाजपा 300 सीटो पर कमल खिलाकर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। उन्होंने लोकसभा चुनावो का जिक्र करते हुए कहा कि सपा के तत्कालिन राष्टीय अध्यक्ष ने यहां से ईमानदारी से चुनाव नही जीता था इस बार उसका सूद सहित हिसाब लिजिएगा। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के भीमबर बाजार स्थित मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। लहर का असर आजमगढ़ में चल रहा है। चार चरण के चुनाव सम्पन्न हुए हैं साईकिल पंचर और हाथी बेहोश, भाजपा बड़ी विजय की ओर बढ़ रही है। इसका आधार किसान, गरीब , नौजवान मजदूर है। सपा, बसपा ने इनको धोखा देने का काम किया। उन्होंने वादा किया कि सत्ता में आने पर भाजपा का पहला काम गरीब, मजदूर, किसानों, नौजवानों की बेरोजगारी दूर करने का काम करेगी। गरीबी से भाजपा लड़ रही है। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस को एक ही थाली का चट्टा बट्टा बताया। उन्होंने कहा कि पिछेल 15 सालो से कांग्रेस ने देश और बसपा व सपा प्रदेश लूट रहे थे। कानून व्यवस्था पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा की सरकार में गुडागदी, अराजकता और काननू व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। मकानों, दुकानों पर कब्जा, महिलाओं से छेड़छाड हो रही थी लेकिन पुलिस कार्यवाई नहीं करती थी। जिन अपराधियों को जेल में होने चाहिए वे थाने चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ हमारे कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें लिखे गये। किसान, गरीबो और मजदूरो की थाने में सुनवाई नहीं हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से वादा किया कि भाजपा सत्ता में आयी तो फर्जी मुकदमें नही लिखे जायेंगे बल्कि असली मुकदमें लिखे जायेगें। गरीबी, परिवाद, गुंडागर्दी खत्म हो जायेगी। पुलिस प्रशासन को चेताते हुए केशव मौया ने कहा कि प्रदेश में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सपा के पदाधिकारीयों तरह काम मत करें। अभी लम्बा समय है, जो सुधर जायेगें तो ठीक और अगर नही सुधरे तो एक चिठ्ठी लिखकर दीजिएगा। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोलते हुए इलाहाबाद में डिम्पल यादव की जनसभा का जिक्र करते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री अपनी पत्नी की सुरक्षा नहीं कर सकता वह महिलाओं की सुरक्षा क्या करेगा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आयी तो महिलाओं को सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। बसपा प्रमुख मायावती पर हमला बोलते हुए केशव ने कहा कि बहन जी का नारा था चढ गुडें की छाती पर, मुहर लगाओं हाथी पर लेकिन आज उल्टा हो गया है आज मुख्तार अंसारी सरीखे लोग खुद हाथी पर चढ़ गये हैं। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा गुंडो पर अंकुश नहीं लगा सकते। सपा सांप नाथ तो बसपा नागनाथ है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है । उन्होंने सपा सांसद मुलायम सिंह यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि आजमगढ़ के अन्दर मुलायम सिह यादव इमानदारी से नहीं जीते थे । 2014 के लोकसभा चुनाव में बेइमानी से जीत हासिल किये थे। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार व्याज समेत हिसाब लिजिएगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जी ने राजधर्म का पालन नहीं किया, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को प्रोत्साहित करने का काम किया। लोकसेवा आयोग को भ्रष्टाचार आयोंग बना दिया है। उन्होने कहा कि भाजपा सत्ता में आयी तो बुआ हो या बबुआ किसी को बक्शा नही जायेगा। पांच सालो में की गयी भर्तीयों की जांच करायी जायेगी। पुलिस से लेकर चपरासी तक की भर्तीयों की जांच करायी जायेगी। नोटबंदी और सर्जिकल स्टाईक का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी करके जहां गरीबों को ही राहत नहीं दी है वहीं पाक के मंसूबों को भी ध्वस्त कर दिया है । उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्टाईक करके भारतीय सेना के जांबाज जवानों ने पाकिस्तान को यह संदेश देने की कोशिश की कि अगर इस तरह की कायराना हरकत फिर की गयी तो अगली बार इस्लामाबाद में तिरंगा लहराया जायेगा।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश को लक्ष्मी जी की जरूरत है और लक्ष्मी जी साइकिल और हाथी पर नहीं बल्कि कमल पर बैठ कर आती हैं। उन्होंने महाराष्ट में भाजपा की जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरे देश में वियज उत्सव मनाया जा रहा है। आज पूरे देश में भाजपा की आंधी चल रही है महाराष्ट, गुजरात, गोवा देश के चारो तरफ कमल खिल रहा है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment