.

.

.

.
.

बुआ-भतीजा दोनो ने मिल कर प्रदेश को लूट लिया और कांग्रेस ने देश को -अमित शाह

 आजमगढ़। प्रदेश मे भाजपा  की सरकार बनते ही गुंडे,माफिया जेल मे होगे और दूध की नदिया बहेगी साथ ही किसानो के कर्जे माफ तो होगे ही ब्याज मुक्त लोन भी मिलेगा। प्रदेश का चतुर्दिक विकास होगा। तब जाकर लोगो को बुआ भतीजे से मुक्ति मिलेगी। उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कही। निजामाबाद विधान सभा  क्षेत्र के तहबरपुर में चुनावी जनसभा  को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी सरकार की उपलबधिया गिनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए 93 योजनाओ को क्रियान्वित किया है। किन्तु अखिलेश सरकार ने गांवो तक नही पहुचनें दिया। उन्होने कहा कि सपा सरकार ने चोरी,छिनैती,हत्या,बलात्कार के मामले मे प्रदेश को नम्बर एक बना दिया। उत्तर प्रदेश में  समस्याओ की दरिया है। उसका समाधान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। बुआ-भतीजा दोनो ने मिल कर प्रदेश को लूट लिया और कांग्रेस ने देश को लूटा है। चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल बाबा होस मे नही जोश मे बोलते है, कहते है मोदी ने देश को क्या दिया। तो सबसे पहले हमने देश को एक बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया। जब कि इनके नाना,नानी,पिता और मनमोहन के नाम पर उनकी मां सोनिया ने मिलकर कर 60 वर्षो तक राज किया और देश को कंगाल बना दिया। कहा कि हमे गर्व है कि ढाई साल के कार्यकाल मे प्रधानमंत्री के ऊपर एक भी आरोप नही है। कहा कि दो शहजादों में एक से बाप तो एक से मा परेशान है। लोग पूछते है कि अच्छे दिन कब आयेगे,उन्होने कहा कि 11 मार्च के बाद प्रदेश में भाजपा सरकार के आते ही अच्छे दिन की शुरूवात हो जायेगी। उन्होने कहा कि अखिलेश सरकार एक जला हुआ ट्रांसफार्मर है उसे उखाड़कर फेंक दे और पूर्ण बहुमत से भाजपा  की सरकार बनाये। उन्होने भाजपा  प्रत्याशी विनोद राय के पक्ष में भारी  मतदान करने की अपील भी  की। अध्यक्षता तहबरपुर ब्लाक प्रमुख अजीत कुमार यादव व संचालन सुनील कुमार राय ने किया।





Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment