.

.

.

.
.

कन्धरापुर : खून से लथपथ मिला महिला का शव, हत्या की आंशका, जांच में जुटी पुलिस

तहबरपुर/आजमगढ़।  कन्धरापुर थाना क्षेत्र के रवनपुर गांव में गुरूवार की अलसुबह गांव की एक महिला का शव प्राथमिक विद्यालय  के पीछे मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजन सहित पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।  जानकारी के अनुसार कन्धरापुर थाना क्षेत्र के रवनपुर गांव निवासी संगीता 30 पत्नी ललित राम बुधवार की देर शाम को घर से शौच के लिए गई। देर रात हो गई लेकिन वह वापस नहीं लौटी।  परिजन परेशान हो गये तो काफी खोज बीन की , लेकिन कोई अता पता नही चला। गुरूवार की सुबह संगीता का शव प्राथमिक विद्यालय के पास मिला। ग्रामीण सुबह शौच के लिए जा रहे थे उनकी  नजर विद्यालय के पास पड़ी और देखा कि गांव की ही महिला का शव है। महिला के सिर पर चोट के निशाने थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस सहित परिजन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। वही मृतका  के  ससुर ने बताया कि संगीता रात को घर से बोल कर गई वो शौच के लिए जा रही है। हम परिजन रात को देर रात तक इंतेजार किये लेकिन आई नही। सुबह ग्रामीणों ने सूचना दिया कि संगीता का शव स्कूल के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। वही सूत्रो की माने तो रात में गोली की आवाज भी  सुनाई दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी गई। मृतक के तीन बच्चे हैं, बडी बेटी नेहा 13, नितिन 11, निशान्त 9 वर्ष बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। इस संबध में पूछे जाने पर एसपी सिटी शकील अहमद खां ने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि गोली से मौत हुई है या किसी वस्तु से फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment