.

नोटबंदी के विरोध में प्रगतिशील छात्र मंच ने धरना प्रदर्शन किया

आजमगढ़। नोटबंदी के विरोध में अखिल भारतीय प्रगतिशील छात्र मंच के तत्वावधान में छात्रों ने कलेक्ट्री कचहरी स्थित रिक्शा स्टैण्ड पर धरना-प्रदर्शन किया।
धरने को सम्बोधित करते हुये अवधेश यादव ने कहा कि यह नोटबंदी आम आदमी के साथ नाइंसाफी है। आम जनता केपास काला धन तो नही है जिनके पास है सरकार को उन पर कार्यवाही करनी चाहिए थी। केन्द्र सरकार की नोटंदी का मामला पूरी तरह फ्लाप है जनता बुरी तरह परेशान हैं। रामाश्रय यादव ने कहा कि 70 फीसदी जनता इस नोटबंदी से नाराज है। इनका काला धन से कोई लेना-देना नहीं है। कालेधन तो उन व्यापारियों, माफियाओं व नेताओं के पास है जो बैंकों के समाने कभी लाइन नहीं लगाते हैं। उनका काम ऐसे भी बैंक साइड से होता है। तेजबहादुर ने कहाकि यह राजसत्ता के प्रतिनिधियों द्वारा आम जनता के साथ क्रूर मजाक है। इससे कालेधन पर कोई फर्क नहीं पड़ सकता। इस नोटबंदी या कालेधन से आम जनता का क्या सम्बन्ध है जो उनकी समस्यायें हैं बेरोजगारी की, मंहगाई, शिक्षा की, चिकित्सा की इस सब पर से ध्यान हटाकर फालतू विषय पर समय बर्बाद करना है जनता और जनता का इतिहास इन्हें माफ नहीं करेगा।
धरने की अध्यक्षता सुरेश न संचालन राहुल कुमार ने किया। इस मौके पर हरिेश यादव, विजय, रामअवध, दिनेश, प्रशांत यादव, जितेन्द्र, उमेश, बिरजू, सुरेश आदि मौजूद रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment