.

कप्तानगंज : आटोरिक्शा ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया, 04 गंभीर घायल भर्ती

आजमगढ़ : कप्तानगंज से सवारी लादकर जिला मुख्यालय आ रहा आटोरिक्शा मंगलवार की सुबह विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। इस हादसे में आटो सवार कई यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
दुर्घटनाग्रस्त आटोरिक्शा में कप्तानगंज बाजार से जिला मुख्यालय के लिए सवार होकर चले यात्री जैसे ही खरकौली गांव के पास पहुंचे। सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से आटो की भिड़ंत हो गई। आटोरिक्शा में कुल दस यात्री सवार थे। जिनमें छह यात्रियों को मामूली चोटें आई। स्थानीय स्तर पर उपचार कराने के बाद वे अपने गंतव्य को चले गए। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों में मंगरू पासवान (60), उसकी पुत्रवधू शांति देवी (22) पत्नी मनोज पासवान निवासी ग्राम देवहट्टा, फूलचंद (45) पुत्र बरखू व रीता (35) पत्नी तुफानी निवासी ग्राम कुशमहरा थाना कप्तानगंज का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment