.

.

.

.
.

ACCIDENTS : मार्ग दुर्घटनाओ का पारा चढ़ा रहा , दम्पति झुलसे .........

बरदह : घने कोहरे में खड़े ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस, आठ घायल
आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव के पास मंगलवार की भोर करीब चार बजे घने कोहरे के चलते सड़क किनारे खड़े ट्रक में जौनपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस व स्विफ्ट डिजायर कार पीछे से टकरा गई। इस दुर्घटना में आठ यात्री घायल हो गए। बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में मंगलवार की भोर मे इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही राप्तीनगर डिपो की बस पीछे से टकरा गई। बस के पीछे चल रही स्विफ्ट कार भी बस से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में आठ यात्री घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल यात्री अपने गंतव्य को चले गए। इस हादसे में घायल रामरतन (30) निवासी ग्राम रानीपुर थाना मुबारकपुर, गुलाब चंद (24) व, शिवम दूबे (18) निवासी चक्रपानपुर थाना जहानागंज, रुद्र नरायन पांडेय (48) निवासी ग्राम मठिया थाना बडहलगंज गोरखपुर, राकेश श्रीवास्तव (45) निवासी खीरो थाना सिलोन रायबरेली, मनीष ओझा (24) निवासी सिकरीगंज, गोरखपुर, रेखा पांडेय (45) व उनके पुत्र विरेंद्र (18) निवासी रानीपुर, गगहा, गोरखपुर बताए गए है।


कन्धरापुर : बाइक के धक्के से युवक घायल, भर्ती 
आजमगढ़। कन्धरापुर थाना क्षेत्र के माधवपट्टी गांव के पास रविवार की देर रात को एक 40 वर्षीय युवक सड़क के किनारे फोन से बात कर रहा था। तभी एक बाइक सवार ने युवक को धक्का मार दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक कन्धरापुर थाना क्षेत्र के हिच्छनपट्टी गांव निवासी विनोद 40 पुत्र रामफेर है और वह घटना के समय रविवार को देर रात को सड़क के किनारे फोन से बात कर रहा था।


निजामाबाद: अज्ञात वाहन के धक्के से युवक घायल
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र फरिहा बाजार के पास एक कैमरा मैन कार में सवार होकर वापस जनपद की तरफ आ रहा था। तभी अज्ञात वाहन के धक्के से कार में सवार कैमरा मैन सहित अन्य लोग घायल हो गये। घायल सरायमीर थाना क्षेत्र के सुसहटृी गांव निवासी विनोद गौड़ 38 पुत्र स्व.चन्द्रजीत रविवार की रात को एक शादी कार्यक्रम में से वापस लौट रहा था तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिससे वह गभीर रूप से घायल हो गया।


महराजगंज : ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाएं घायल,भर्ती 

महराजगंज/आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के थाने से चंद कदम की दूरी पर एक बाइक सवार महिला ट्रक की पेट में आने से घायल हो गई। स्थानीय लोगो की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के हरखपुरा खास गांव निवासी रीता 35 पत्नी सुरेश कुमार,शीला 38 पत्नी बालेचन्द्र सोमवार की सुबह कटानी बाजार स्थित एक प्रसव पीड़ित महिला को देखने के लिए दोनो अपने भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी कि तभी ट्रक की चपेट में आने से दोनो महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गई। दोनो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


आग की चपेट में आने से दम्पत्ति झुलसे,भर्ती 
आजमगढ़। मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासनी एक 28 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में ढिबरी की चपेट में आने से झुलस गई। जब वह आग की चपेट में थी उसी समय शोर मचाने पर पति भी बचाव करने पहुंचा वह भी चपेट में आ गया। दोनो को स्थानीय लोगो की मदद से सीएचसी ले गये जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।


जीयनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात यात्री की मौत
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय बजार में रविवार की शाम एक अज्ञात यात्री मऊ से एक प्राइवेट बस में बैठकर जीयनपुर आ रहा था। जैसे ही जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बखालिस बाजार के पास यात्री पहुंचा ही था कि अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। स्थानीय लोगो ने उसे उपचार के लिए एम्बुलेंस से भेज दिया। जानकारी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अज्ञात यात्री ने दम तोड़ दिया। यात्री के पास कोई पहचान पत्र संबधित कोई कागजात नही मिला जिससे पहचान हो सके।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment