.

.

.

.
.

तहबरपुर : पेड़ से लटका मिला महिला का शव

आजमगढ़ : तहबरपुर थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गांव मे स्थित जंगल मे आम के पेड़ से एक महिला का लटकता हुआ शव मिला। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला शिनाख्त ईट भट्टे पर काम करने वाली मजदूर के रूप मे की गयी।
जानकारी के अनुसार शम्भू पुर गांव मे नीरज कुमार सिंह का भट्टा है और इस भट्ठे पर छत्तीसगढ के जिला बिलासपुर थाना गौरेला कारीभाग की रहने वाली पूर्णिमा (22) पत्नी मिथुन एक माह पूर्व काम करने आयी थी। उसके पास एक साल का बच्चा है। रात्रि में वह खाना खाकर सोने चली गयी। अचानक वह रात्रि मे लापता हो गई। सुबह पति व भट्टे के लोग काफी खोजबीन किए मगर उसका कही पता नही चला। लगभग ढाई बजे एक महिला लकड़ी तोडऩे जंगल में गयी थी। उसने आम के पेड़ से साड़ी के फंदे से एक महिला को लटकते देखा और लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसकी पहचान ईट भट्टा मजदूर के रूप मे की। मृतक के पति का कहना है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। फ़िलहाल सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment