.

.

.

.
.

विकास यात्रा एवं रजत जयन्ती : कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता को करें जागरूक- दुर्गा प्रसाद यादव

विकास यात्रा एवं रजत जयन्ती पर सपाईयों ने किया मंथन
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी सदर विधान सभा क्षेत्र की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर हरिश्चन्द्र यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में 3 नवम्बर से चलायी जाने वाली विकास रथ यात्रा एवं पार्टी के लखनऊ में प्रस्तावित 5 नवम्बर को रजत जयन्ती समारोह की सफलता हेतु मंथन किया गया। संचालन महाप्रधान शिवमूरत यादव ने किया। अपने सम्बोधन में प्रदेश के वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा प्रस्तावित विकास रथ यात्रा एवं रजत जयन्ती समारोह को सफल बनाने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं पर है। 3 नवम्बर से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नेतृत्व में चलने वाली विकास रथ यात्रा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता जन जन तक पहुँचकर सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के प्रति जनता को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की स्थापना के बाद 25 वर्षों की पार्टी की सफल यात्रा पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में 5 नवम्बर को लखनऊ के जनेश्वर मिश्रा पार्क में रजत जयन्ती मनायी जायेगी। जयन्ती समारोह को सफल बनाने के लिए पूरे प्रदेश से सपा कार्यकर्ता भारी तादाद में लखनऊ पहुंचकर पार्टी की ताकत का एहसास दूसरे दलों को दिखा देंगे। उन्होंने दोनों कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की कार्यकर्ताओं से आग्रह भी किया। बैठक में राम दुलार राजभर , अशोक राजभर , पूर्व प्रमुख विजय यादव, इसरार अहमद, मूलचन्द यादव, वेद प्रकाश यादव, नदीम खान, सुनीता उपाध्याय, मीरा चौहान आदि अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment