आज़मगढ़ 02 अक्टूबर -- पूर्वांचल का सबसे सुन्दर, खुबसुरत नरौली तिराहा तिरंगा पार्क आज जनता को समर्पित हो गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को प्रदेश के वन मंत्री मा0 दुर्गा प्रसाद यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 02 अक्टूबर गांधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिन के शुभ अवसर पर उद्घाटन एक ऐतिहासिक कार्य है। उन्होने कहा कि आजादी के बाद जिस तरीकें से जनपद का विकास हो रहा है। किसी भी सरकार में ऐसा विकास कार्य नही हुआ है। उन्होने जोर देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में विकास के लिए इस जनपद को जितना बजट मिला है उतना बजट किसी भी जिले को नही मिला है। उन्होने कहा कि जनपद के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नही है। हमारे प्रदेश के युवा यशस्वी मुख्य मंत्री ने इस जनपद के विकास के लिए कोई कोर कसर बाकी नही किया है। नगर पालिका में रोड के चौड़ीकरण , नाली बनाने एवं अन्डर ग्राउन्ड विद्युतीकरण के लिए पर्याप्त पैसा मिल गया है। सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है। आजमगढ़ से मऊ के लिए फोरलेन सड़क बन नही है। आजमगढ़ से दोहरीघाट के लिए सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 1090 एवं 100 नम्बर पर सूचना दीजिए तत्काल कार्यवाही होगी। उन्होने कहा कि जिस तरीके से 102, 108 एम्बुलेन्स कार्य कर रही है। उसी तरीके से सभी थानों के लिए 59 गाड़ियां जनपद में आ रही है ताकि सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही किया जा सकें। उन्होने कहा कि जनपद आजमगढ़ ऋषियों , मुनियों, विद्वानों, खिलाड़ियों, साहित्यकारों की धरती रही है। उन्होने कहा कि जनपद के लिए आज के शुभ दिन एक ऐतिहासिक कार्य हुआ है।
Blogger Comment
Facebook Comment