.

.

.

.
.

गणपति बप्पा मोरया जयघोष के साथ विसर्जित की गईं भगवान गणेश प्रतिमाएं


भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया 
आजमगढ़ : गणेश उत्सव मंडल द्वारा दामोदर कटरे में स्थापित प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमा शनिवार को नगर भ्रमण के उपरांत विधि-विधान पूर्वक गाजे-बाजे के साथ तमसा में विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान गणेश भगवान के जयकारे से सारा माहौल ही उत्सवमय हो गया था। गौरतलब है की हर वर्ष की भांति पांच सितंबर को मुंबई से लाकर भगवान गणेश की प्रतिमा को दामोदर कटरे में मराठा समाज ने स्थापित किया था। इसी क्रम में शुक्रवार की शाम एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था। भंडारे में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लगभग ढाई हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा रात 12 बजे तक अनवरत चलता रहा। उधर मराठी समाज के लोगों ने अपने घरों में छोटी-बड़ी भगवान की आकर्षक एवं मनमोहक प्रतिमाओं को स्थापित किया था। शनिवार को अश्रुपूरित नैत्रों से मंगल मूर्ति को विदा किया। सभी के मुख से बस यही बोल निकाल रहे थे। गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ़। मराठा समाज में विसर्जन कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए मध्यप्रदेश के जबलपुर से विशेष बैंड पार्टी को बुलाया था। विसर्जन यात्रा अठवरिया मैदान से निकलकर पुरानी सब्जी मंडी, राम जानकी मंदिर, मातबरगंज, चौक, पुरानी कोतवाली, दलालघाट होते हुए गौरीशंकरघाट पहुंची जहां भगवान की आचार्य द्वारा आरती व पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद भगवान की प्रतिमा को तमसा में विसर्जित किया गया। इस अवसर पर संजय भोंसले, आशा भोंसले, प्रकाश पाटिल, केरप्पा जाधव, रोहित पाटिल, राजू जाधव, रमेश पाटिल, छोटू पटेल, वरुण राय, अजय भोसले, बालकिशन, तानाजी, रणधीर, मानाजी, संभाजी,शेरू, संभाजी पाटिल, सदा, मनोज, मोदनवाल, सुरेश यादव, भरत, संतोष मोदनवाल, ओम अग्रवाल, संदीप गोयल आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment