.

.

.

.
.

CRIME & ACCIDENT REPORTS: अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं और दो मजदूरों की हुई मौत

फांसी के फंदे पर झूल विवाहिता ने दी जान
आजमगढ़ : जहानागंज थाना क्षेत्र के मित्तूपुर ग्राम में ब्याही एक विवाहिता फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। सूचना मिले के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मित्तूपुर गांव निवासी रीना राय (26) पत्नी आनंद राय की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। आनंद जीविकोपार्जन के लिए मुंबई रहता है। मंगलवार को परिवार के लोग जौनपुर शहर स्थित अस्पताल में भर्ती रीना की देवरानी को देखने गए थे। घर पर उस समय रीना अकेले थी और उसने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों को बुधवार को दिन में घर लौटने पर हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है कि शादी के 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी रीना को कोई संतान नहीं थी। इस बात से रीना हमेशा दुखी रहती थी और शायद वही वजह मानी जा रही है कि रीना ने मौत को गले लगा लिया।

झुलसी युवती की मौत
आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र के तरकुलहा गांव में एक युवती बीते 22 सितंबर की शाम को झुलसी हुयी हालत में ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उसकी उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के तरकुलहा गांव निवासी कुसुम (21) पुत्री स्व. राजधारी बीते 22 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। उसको परिजन उपचार के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती कराये थे। जहाँ उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।

 पेड़ की डाल अचानक टूट कर गिर जाने से मजदूर की मौत
आजमगढ़ : मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार के पास पेड़ की डाल अचानक टूट कर गिर जाने से उसकी चपेट में आ कर साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के लालमऊ ग्राम निवासी कंचन राम (32) पुत्र धनई राम मजदूरी कर अपने परिवार की आजीविका चलाता था। बुधवार की शाम वह देवगांव बाजार जा रहा था कि रास्ते में सिधौना बाजार के समीप सड़क किनारे स्थित पेड़ की डाल अचानक टूटकर कंचन राम ऊपर आ गिरी जिसके नीचे दबकर उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पोखरी में मिला मजदूर का शव
आजमगढ़ : जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर ग्राम के मधौवा पोखरे में गुरुवार को दिन में एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार करनपुर ग्राम निवासी हरेंद्र राम (35) पुत्र विंध्याचल राम मजदूरी करता था और बुधवार की सुबह वह काम के सिलसिले में घर से निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौट तो परिजनों की चिंता बढ़ी और उन्होंने अपने स्तर से उसकी तलाश भी की लेकिन उसका कही पता नहीं चला। गुरुवार को दिन में लगभग साढ़े 10 बजे गांव के पास स्थित पोखरे में उतराए शव को देख लोगों की भीड़ वहां जुट गई। लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ससुराल वालों पर दहेज के लिए जलाने के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज
सरायमीर: आजमगढ़: सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव निवासी एक पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी पुत्री को जलाने का प्रयास किया। पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन में जुट गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र दलसिंगार ने 5 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री सुमन का विवाह जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैया गापंव निवासी विजय कुमार पुत्र जिलाजीत से किया था। पिता का आरोप है कि शादी में काफी दहेज और गहने दे कर कन्यादान किये जाने के बावजूद ससुराल वाले तरह-तरह की मांग कर उसे सताते रहे और जला कर जान लेने की कोशिश की, पुत्री किसी तरह से जान बचाकर मायके आयी। दो महीने पहले ससुराल वाले जब आये तो कहा कि बिना बाइक लिए मत आना। विवाहिता के पिता मुकेश कुमार ने विजय कुमार, शकुंतला पत्नी जिलाजीत, किरण पुत्री जिलाजीत और अजय कुमार पुत्र जिलाजीत को नामजद किया है। पुलिस ने धारा 498 ए, 323, 504 और दहेज अधिनियम के 3 और 4 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment