आजमगढ़: बीएसएनएल कर्मचारी संगठन अपने 24 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को भूख हड़ताल पर बैठ गये। बीएसएनएल ईयू के जिला सचिव आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि अगर सरकार इन लोगों की मांगे पूरी करती है तो वह लोग आंदोलन को और तेज करेंगे। श्री सिंह ने कहा कि जूनियर इंजीनियर्स को ग्रुप बी का दर्जा दिया जाय। बीएसएनएल सेवाओं का विस्तार किया जाय। कैजुवल लेबरों को नियमित किया जाय। छूटे हुए टी.एस.एम. आकास्मिक मजदूर और ठेका श्रमिको को नियमित किया जाय। इस अवसर पर पंचानन्द राय, एसपी पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, राजाराम प्रजापति, आरके यादव, महेश कुमार, सुनील चैहान, नन्दलाल यादव, मुन्नी लाल यादव, राजदेव राम, अशोक यादव, दशरथ राम, यशवंत सोनकर, हरिश्चंद गिरि, जितेंद्र गोस्वामी, सुनील सिंह, बीआर सोनकर, मदन मोहन यादव, यूके सिंह, आरपी सोनकर आदि उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment