लाटघाट/आजमगढ़ : सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्राचीन शिव मंदिर जीयनपुर से तिरंगा यात्रा निकाला। यह तिरंगा यात्रा विधानसभा के विभिन्न गावो और बूथों से गुजरते हुए सगड़ी तहसील पंहुची। स्वतंत्रता सेनानियों सहित अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसमें अमर शहीद सौदागर सिंह, शहीद राम समुझ यादव, शहीद गुलाब चंद पटेल सहित रमेश यादव आदि को नमन किया गया और इसके बाद विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों अजमतगढ़ रजादेपुर, मसोना, नरहन आँखीपुर, इमिलिया, कंजरा आदि क्षेत्रो में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यह तिरंगा यात्रा 16 अगस्त से 22 अगस्त तक सगड़ी क्षेत्र के विभिन गांव और नगरो से होकर गुजरेगी। इस दौरान भाजपा नेता घनश्याम सिंह पटेल ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष पूरे होने पर भाजपा केंद्रीय संगठन के निर्देश पर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही 70 जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ देश में वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद जो पनप रहा है, इसे समाप्त करने के लिए संपूर्ण क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचकर सरकार की नीतियों को बताना एवं जन जन तक राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान अमर शहीदो, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान भी किया गया। यात्रा में ज्ञानेंद्र मिश्रा, संतोष जायसवाल ,राम आशीष पटेल, दिवाकर सिंह ,तारकेश्वर ओझा, नागेंद्र सिंह पटेल, सत्येंद्र निषाद, संतोष यादव, चन्द्रिका राम, सुफियान खान, जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment