आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों के समर्थन में जनपद के समस्त राज्यकर्मियों के राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा चलाए जा रहे आन्दोलन के तहत 1 अगस्त से 22 अगस्त तक चल रहे जागरण अभियान के चौथे दिन गुरूवार को मिनीस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेण्ट के रोडवेज स्थित बाढ़ खण्ड पर उपाध्यक्ष चक्रधर पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसका संचालन सुनील कुमार यादव ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए महासंघ के मण्डल अध्यक्ष रामलाल यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली राज्यकर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित रखता है। इसलिए यह नितान्त आवश्यक है साथ ही तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों का पे ग्रेड 2400 रुपये अनुमन्य किया जाय इसी प्रकार समस्त विभागों के राज्य कर्मचारियों की मांगों को लेकर संघर्ष जारी है और सरकार आँख मूंदे हुए है। सरकार राज्य कर्मचारियों की मांगों की निरन्तर उपेक्षा करती आ रही है। अपने हक व सुरक्षित भविष्य के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को जिला मुख्यालय पर तथा 7 सितम्बर को राज्य मुख्यालय पर जीपीओ पार्क में महासभा धरना प्रदर्शन करेगी। बैठक में उदयभान , रतन कुमार अस्थाना, शिवशंकर वर्मा, रजनीश राय, मनोज सिंह यादव, चक्रधर पाण्डेय, चंद्रभान यादव, गिरीशचन्द्र यादव, कृष्ण बिहारी, चन्द्रिका प्रसाद, सुबास यादव, अशोक कुमार , दिवाकर प्रसाद, मु0 आरिफ, नागेन्द्र, अरविन्द प्रसाद, मनोज कुमार यादव, इनामुल हक, राधिका देवी, बबिता, सत्यम पाण्डेय, परमेश्वर चौबे, संदीप कुमार, सुनील कुमार, संजय चौहान, तुफानी प्रजापति आदि राज्यकर्मचारी उपस्थित रहे।
राज्यकर्मियों का जागरण अभियान जारी , पुरानी पेंशन बहाली पर दिया गया जोर

Blogger Comment
Facebook Comment