आजमगढ़ : परदेश से कमाकर घर लौट रहे लोगों को जहर खुरानी गिरोह के सदस्य आए दिन अपना शिकार बना रहे हैं। लेकिन पुलिस जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। शनिवार को जहर खुरानी के शिकार हुए तीन युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की सुबह सड़क किनारे दो युवक अचेत अवस्था में पाए गए। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ दोनों की हालात गंभीर बनी हुई है। उनके होश में न आने के कारण उनकी शिनाख्त नहीं हो पायी। दोनों की उम्र 20 से 23 वर्ष है। दूसरी तरफ जहानागंज थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक को अचेतावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।चिकित्सक ने युवक को जहर खुरानी का शिकार होने की आशंका जताई है। जिला अस्पताल में उपचाराधीन तीनों युवकों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है और तीनो अभी अचेतावस्था में पड़े हुए है।
Blogger Comment
Facebook Comment