आजमगढ़.: पैसों के लेनदेन को लेकर शनिवार की रात हो रही पंचायत के दौरान अचानक बात बढ़ गई और एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर असलहे से फायर झोंक दिया गया। इस हमले में गोली लगने से 55 वर्षीय अधेड़ जख्मी हो गया। घायल को जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मेंहनगर थाना क्षेत्र के मौली ग्राम निवासी भरत सिंह (55) पुत्र स्व. चंद्रेश सिंह ने कुछ समय पूर्व गांव की ही सुभाषी पत्नी रामबली को अपनी भूमि का कुछ हिस्सा बैनामा कर दिया था। भूमि बेचने के एवज में कुछ रकम क्रेता पक्ष द्वारा भू-स्वामी को नहीं दी जा सकी थी। कई बार रकम मांगे जाने पर क्रेता पक्ष द्वारा समय मांगा गया। मजबूर होकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत बुलाई गई। शनिवार की रात करीब नौ बजे दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी। पंचायत में गांव के अलावा क्षेत्र के भी मानिंद लोगों को बुलाया गया था। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी और एक पक्ष द्वारा भरत सिंह को लक्ष्य कर असलहे से फायर कर दिया गया। गोली अधेड़ के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। फायर होते ही पंचायत में जुटे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।< आनन-फानन घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने घायल की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में घायल पक्ष की तहरीर पर मेंहनगर थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है
Blogger Comment
Facebook Comment