आजमगढ़ : सिख धर्म के पांचवें गुरु शहीदों के सरताज अर्जुनदेव जी महराज का शहीदी दिवस बुधवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद में श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोगों ने गुरु के दरबार में अरदास कर सुख-समृद्धि की कामना की। सिख समुदाय के लोग अलसुबह ही गुरुद्वारे पहुंचने लगे थे। सुबह सुखमनी साहिब जी के पाठ से कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद शबद कीर्तन, अरदास व हुकुमनामा का कार्यक्रम शुरू हुआ तो घंटों तक चलता रहा। लोगों ने गुरु के दरबार में मत्था टेका। भक्तों में कड़ाह प्रसाद का वितरण किया गया। गुरुद्वारा साहिब में सरबत की छबील, घुघुरी दिन भर चली। सिख संगतों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किये। स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिय। क्षेत्र वाहे गुरु की खालसा, वाहे गुरु की फतेह के जयकारों से गूंजता रहा। इस दौरान सेवादार सरदार राजविंदर सिंह, फतेह सिंह, चंद्रदीप सिंह, डिम्पल, रानू, विट्टू आदि उपस्थित थे। मुख्य ग्रन्थी बाबा सतनाम सिंह, दास जगदीश सलूजा ने आंगतुको का आभार व्यक्त किया।
Blogger Comment
Facebook Comment