.

तीसरे दिन भी दौड़ी सपा की साइकिल


आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर शुरू हुई समाजवादी साइकिल यात्रा के तीसरे दिन समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओं ने पूरे जनपद में साइकिल यात्रा के माध्यम से गांवों में जाकर जनता के बीच प्रदेश की समाजवादी सरकार द्वारा जनपद सहित प्रदेश में चलायी जा रही विकास योजनाओं और स्वास्थ्य ,शिक्षा ,किसान ,महिला ,अल्पसंख्यक छात्र ,व्यापारी ,मजदूरों के हित में शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। पार्टी कार्यकर्ता नारा लगाते हुए साइकिलों पर समाजवादी पार्टी का झण्डा लगा कर प्रत्येक विधान सभा क्षेत्रों में जन सम्पर्क किये।
सदर विधानसभा क्षेत्र में में पूर्व प्रमुख विजय यादव ,हकीम बेग ,बाबूराम ,बालेदीन ,गोपाल श्रीवास्तव आदि सपा नेता ने  सिधारी ,हथिया ,सम्मोपुर ,तिवारीपुर ,जयरामपुर ,गोपालपुर ,हेंगापुर ,कटघर ,सदर आदि गांवों में सरकार के कार्यों का प्रचार किया  इस दौरान रामू यादव ,हरिश्चन्द्र ,रामाश्रय यादव ,बहादुर सोनकर आदि थे।
निज़ामबाद विधानसभा क्षेत्र में विधायक आलम बदी , राज्य मंत्री नफीस अहमद , युवा नेता परितोष त्रिपाठी के साथ  भारी संख्या में संख्या में सपा कार्यकर्ताओ ने  साइकिल रैली निकाल सरकार की उपलब्धियों को आम जन को बताया।
सगड़ी विधान सभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अगुवाई में पार्टी नेताओं का काफिला साइकिल रैली निकाल कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा शुरू की जनहित की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए खड़ैला ढाबा ,हैदराबाद ,आ0दे0करखिया ,रौनापार ,बेलहिया ,इस्माइलपुर ,निबिहवा ,रोशनगंज ,हैदराबाद ,बाढू का पूरा आदि क्षेत्रों में पहुंचा। इस दौरान ,चन्द्रशेखर यादव ,मुखराम प्रमुख ,इद्रीश ,पूर्व प्रमुख तारा चन्द यादव ,शंकर यादव ,शिवसागर ,राजेश ,अखिलेश मौर्य ,सरजू ,उधम सिंह ,रामदरश यादव ,रामशब्द आदि मुख्य थे।
विधान सभा क्षेत्र मुबारकपुर में समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी रामदर्शन यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के सठियांव ब्लाक से जहानागंज ब्लाक तक रेला लगा रहा। साइकिलों पर समाजवादी पार्टी का झण्डा लगा कर मुलायम सिंह यादव ,अखिलेश यादव जिन्दाबाद ,विकास का पहिया-अखिलेश भईया के नारे के साथ रामदर्शन यादव व पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव के पीछे हजारों उत्साही कार्यकर्ता हरैया ,महुवां ,कुंजी ,अबाड़ी ,संग्रामपुर ,चण्डेश्वर ,रामपुर दरिया ,बरहतिर जगदीशपुर ,रामपुर ,परदेशी मोड़ आदि स्थानों पर जाकर जनता के बीच सरकार की योजनाओं के साथ ही समाजवादी नीतियों का प्रचार-प्रसार किये। इस दौरान विनीत राजभर ,आनन्द कन्नौजिया ,सुरेश गांेड़ ,कपिलदेव मौर्य,गुलाब चैहान ,राजेश राम ,संजय राम ,वामिक ,रामप्यारे साहू ,शोभनाथ यादव ,रामप्रवेश ,देवनाथ यादव ,तस्वैर अहमद ,सना परवीन ,लालचंद आदि प्रमुख थे।
गोपालपुर वि0स0क्षे0 के बालवरगंज ,तेरही ,बभनपूरा ,कप्तानगंज ,भितेहरा ,खीरीडीह ,कप्तानगंज में राज्यमंत्री वसीम अहमद के नेतृत्व में साइकिल यात्रा शुरू हुई ,जिसे वि0स0अध्यक्ष डा0हरिराम सिंह यादव ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। यात्रा में रूदल सोनकर ,जोखन सोनकर ,साहबलाल ,राजेन्द्र ,देवनाथ ,विजय ,अवधेश ,राजू मास्टर आदि प्रमुख थे।

अतरौलिया वि0स0क्षे0के एकडंगी पोखरा से पियरिया धर्मशाला ,भरौली ,कोयलसा ,बूढ़नपुर ,रायपुर ,खुरासिन ,पियरी ,अतरैठ ,पौहारी बाबा स्थान पर प्रदेश सरकार के माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ,विधायक डा0संग्राम यादव की अगुवाई में समाजवादी साइकिल यात्रा सम्पन्न हुई ,जिसमें बर्मन यादव ,चन्द्रशेखर ,राजेश ,रामवृक्ष राजभर ,महेन्द्र प्रमुख आदि मुख्य रूप से थे।
वि0स0क्षे0 दीदारगंज में पल्थी ,सोहौली ,बरौला ,दुबरा ,गद्दोपुर ,हड़वा ,मित्तूपुर ,नोनारी ,रंगडीह में प्रमुख फाजिल शेख ,रामआसरे चैहान ,सिकंदर राधेश्याम बिन्द ,साहबलाल ,भानू यादव ,आफताब ,महेन्द्र आदि मुख्य रूप से समाजवदी साइकिल यात्रा में शामिल रहे।
मेंहनगर वि0स0क्षे0 हंसराज यादव की अगुवाई में कन्हैया ,राजेश सरोज ,शिवपूजन प्रधान ,प्रताप सोनकर ,रामवृक्ष सोनकर ने धरनीपुर ,दामा लौदह ,पन्दहा ,कटाई ,बासूपुर ,गंजोर में साइकिल लेकर समाजवादी संदेश पहुंचाया।
वि0स0क्षे0फूलुपर में विधायक श्यामबहादुर यादव के नेतृत्व में समाजवादी साइकिल यात्रियों का काफिला ,अरमां ,दरिया ,रैदा ,निजामपुर ,समसल्लीपुर ,माहुल आदि क्षेत्रों में पहुंचा। काफिले में विजय बहादुर ,सुरेन्द्र बहादुर ,लालबहादुर ,रिंकू सिंह ,जन्मेजय यादव आदि प्रमुख थे।
निजामबाद वि0स0क्षे0 में विधायक आलमबदी के नेतृत्व में नफीस अहमद राज्यमंत्री ,अशोक यादव ,महेन्द्र यादव पूर्व प्रमुख ,सुरेश प्रधान ,चन्दू यादव ,बृजभान आदि ने सोफीपुर बाजार से सरदहा ,तहबरपुर ,महुवार ,नवापुरा ,तरौधी ,सहनूपुर ,टिकापुर में साइकिल यात्रा किया।  
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment