समर्थन में उतरा भारत रक्षा दल
भारत रक्षा दल के जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू ने अपने साथियों के साथ मौके पर पहुँचकर अनशनकारियों का समर्थन करते हुए कहा कि चकबन्दी विभाग पूर्ण रूप से भ्रस्टाचार में लिप्त है। बगैर घूस के एक भी काम नहीं होता। उन्होंने भ्रस्टाचार के खिलाफ जनान्दोलन छेड़ने की चेतावनी देते हुए कहा कि भारत रक्षा दल, भ्रस्टाचार और घूसखोरों के खिलाफ जंग जारी रखेगा शीघ्र ही बड़ा घूसखोर उनकी गिरफ्त में होगा।
उल्लेखनीय है कि गम्भीरबन ग्राम की चकबन्दी भ्रस्ट अधिकारियों की मिली भगत के कारण पिछले 40 वर्षों से लटकी पड़ी है जिसका खामियाजा ग्रामीण उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने पिछले वर्ष 2015 के 7 सितम्बर को नेहरू हाल मे धरना प्रदर्शन कर चकबन्दी विभाग में व्याप्त भ्रस्टाचार के खिलाफ आन्दोलन किया था परिणामत: डीडीसी के निरीक्षणोपरान्त करीब 200 फर्जी खाते व कानूनगों उदय बहादुर द्वारा सरकारी अभिलेखों में कूटरचना कर फ्राड को छुपाये जाने का मामला संज्ञान में आया। डीडीसी ने कार्यवाही करने का निर्देश भी दिया परन्तु कुछ नहीं हुआ और उक्त कानूनगों अपना कार्य निर्बाध रूप से कर रहा है। ग्रामीण अपनी 21 सूत्रीय माँग के साथ क्रमिक अनशन पर डटे हुए हैं।
अनशन स्थल पर शैलेश सिंह, आशुतोष सिंह, सन्तोष सिंह, संकठा सिंह, आकाश सिंह, राधे सिंह, लालता सिंह, रत्नेश सिंह, सूर्यभान सिंह, सूरज सिंह, शम्भू दयाल सोनकर, आर0 पी0 श्रीवास्तव, रणजीत सिंह, रमाशंकर तिवारी, किशन तिवारी, राजकिशोर सिंह आदि मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment