.

.

.

.
.

आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे' का लगा नारा

मेंहनगर (आजमगढ़) : स्थानीय विकास खंड के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली गई। सभासद आशा देवी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।स्कूल चलो अभियान के तहत रैली में शामिल बच्चे 'एक ही नारा, सर्व शिक्षा अभियान हमारा',' आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे', 'एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा' आदि नारे लगा रहे थे। बच्चों ने नगर भ्रमण कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका चंद्रकिरण ¨सह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के अधिक से अधिक नामांकन और सभी को शिक्षा दिलाने के लिए रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, तारा सिंह ,राजीव गौतम ,मदनलाल, पन्नालाल, अनुज, मनीष, छाया, अंकिता थीं।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment