.

.

.

.
.

पति पर साथियों समेत लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप


आजमगढ. : कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित मायके में रहने वाली एक महिला ने  गुरूवार की शाम उसी के पति पर साथियों से सामुहिक दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया  । पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेरही निवासी 30 वर्षीय महिला की शादी दस वर्ष पूर्व सिधारी थाना क्षेत्र के भरथही गांव निवासी योगेंद्र पुत्र जग्गू से हुई थी। बाद में पति पत्नी में नहीं बनी तो पति ने उसे छोड़ दिया। दोनों के बीच मुकदमा चल रहा है। महिला का आरोप है कि बुधवार की शाम करीब सात बजे योगेंद्र अपने तीन साथियों लालचंद, हरेंद्र और सुरेंद्र के साथ उसके मायके पहुंचा और सभी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महिला के इस आरोप से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना कप्तानगंज थानाध्यक्ष अनिल प्रकाश सिंह स्वयं कर रहे हैं। पुलिस अभी इस मामले में कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment