चक्रपानपुर (आजमगढ़) : जहानागंज क्षेत्र के किशुनपुर गांव में मंगलवार को दिन में रेफ्रीजरेटर का तार जोड़ते समय अचानक विद्युत आपूर्ति बहाल होने से करेंट की चपेट में आए 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। किशुनपुर ग्राम निवासी श्रीनाथ सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अमन की शादी बीते 24 फरवरी को हुई थी। दहेज में मिले रेफ्रीजरेटर को सुव्यवस्थित करने के लिए वह मंगलवार को दिन में स्वीचबोर्ड के पास तार जोड़ रहा था। उस दौरान क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भंग थी। बताते है कि अमन विद्युत तार को मुंह से छिल रहा था तभी विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई और वह करेंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई और इस बात की जानकारी परिजनों को कुछ देर बाद हुई। मौत की खबर पाते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया।
Blogger Comment
Facebook Comment