.

.

.

.
.

आज़मगढ़: बरदह में गोली मार कर युवक की हत्या,तीन गंभीर


रोड पर पानी बहाने की रंजिश में हुई वारदात,एसपी सुधीर कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे, फोर्स ने संभाला मोर्चा
 

आजमगढ़ : रविवार रात साढ़े आठ बजे पानी बहाने के विवाद में हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या कर दी। गोली लगने गंभीर घायल मृतक के दो भाइयों व चाचा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की आवाज से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। गांव के ही पिता-पुत्रों पर खूनी खेल खेलने का आरोप है। पुलिस भी वारदात के पीछे पानी बहाने के विवाद को ही अहम मान रही है। एसपी सुधीर कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच घटना की असलियत जानने में जुट गए थे। बरदह थाना क्षेत्र के बउवापार गांव निवासी लालमणि त्रिपाठी का घर सड़क किनारे बना है। गांव में पानी का निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश के कारण जलजमाव हो गया है। गांव के ही दो सगे भाई आकाश, आशीष व उनके पिता सत्यशील ने पानी का बहाव रोक दिया था। इसी बात को लेकर एक सप्ताह से सत्यशील व लालमणि के बीच विवाद चल रहा था। उसी रंजिश रात में आठ बजे लालमन के दोनों बेटे अखिलेश त्रिपाठी, अनुप त्रिपाठी व उनके भाई शेषमणि त्रिपाठी का पुत्र सुधीर त्रिपाठी व चाचा शेषनाथ अपने दरवाजे पर बैठे थे। उसी समय पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। मची अफरा-तफरी के बीच घायलों को ठेकमा हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां की उपचार के दौरान अनूप त्रिपाठी की मौत हो गई। जबकि अखिलेश, सुधीर, शेषनाथ को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने सुधीर की हालत गंभीर बताते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। एसपी ने बताया बरसात के पानी बहने को लेकर विवाद है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है। मौके पर शांति है, जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। जिला अस्पताल में भी फोर्स सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment