आजमगढ़: दीवानी न्यायालय परिसर में रविवार को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के माध्यम से करीब 878 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। कैंप में कुल 34 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। इससे पूर्व दीवानी न्यायालय के हॉल ऑफ जस्टिस में जिला जज जयप्रकाश पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मेगा कैंप का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कैंप का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। जिला जज एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया।
Blogger Comment
Facebook Comment