.

आजमगढ़: स्वास्थ्य शिविर में 476 मरीजों का परीक्षण कर दिया परामर्श



आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दीं निःशुल्क सेवाएं, विभिन्न रोगों की हुई जांच

आजमगढ़: भारत विकास परिषद एलीट शाखा आजमगढ़ के तत्वावधान में रविवार को सबा कॉन्वेंट स्कूल, मुबारकपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में करीब 476 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इस दौरान एनीमिया, रक्त जांच, ब्लड शुगर, एचबीए1सी, रक्तचाप, त्वचा, दांत, स्त्री रोग, बाल रोग समेत विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें निःशुल्क की गईं। चिकित्सकों ने मरीजों को बीमारी से बचाव और उपचार के संबंध में आवश्यक सलाह भी दी। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर अग्रवाल, शल्य चिकित्सक डॉ. नेहा गुप्ता, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवांगी अग्रवाल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पित अग्रवाल, छाती, श्वास, दमा एवं टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन गर्ग, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम यादव, जनरल मेडिसिन एवं फिजिशियन डॉ. अमित चौधरी तथा होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. अनुतोष वत्सल ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के संरक्षक अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, सचिव पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गगन अग्रवाल, समन्वयक रमेश अग्रवाल, महिला सहभागिता से मनीला अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, शिखा और योगिता अग्रवाल सहित गिरीश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, गिरिराज सिंघल, अनिल अग्रवाल तथा अरविंद अग्रवाल (मार्बल पैलेस) समेत बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य मौजूद रहे। परिषद की ओर से शिविर के आयोजन में विशेष सहयोग के लिए सबा कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक अफरोज भाई, प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment