.

आजमगढ़: महिला की मौत मामले में फरार रहा नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार


बिना परिजनों की सहमति ऑपरेशन कराने का आरोप, मुबारकपुर पुलिस ने दबोचा

आजमगढ़: मुबारकपुर थाना क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में फरार चल रहे नर्सिंग होम संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि संचालक ने परिजनों की जानकारी और सहमति के बिना ऑपरेशन कराया, जिसके दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को दर्ज कराई गई तहरीर में वादी ने बताया था कि उसकी माता श्याम दुलारी को पेट में दर्द (हर्निया) के इलाज के लिए हरैया मोड़, अबाड़ी सठियांव स्थित आर्य नन्दिनी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि नर्सिंग होम के संचालक गुलाब चन्द चौहान ने परिजनों की अनुमति के बिना ऑपरेशन कर दिया, जिससे महिला की मृत्यु हो गई। इस मामले में थाना मुबारकपुर में मुकदमा संख्या 264/2026, धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक मोहम्मद शमशाद खान ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को हरैया रेलवे अंडरपास के पास से वांछित अभियुक्त गुलाब चन्द चौहान पुत्र सुन्दर चौहान, निवासी ग्राम भुसुड़ी, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 52 वर्ष है और वह आर्य नन्दिनी नर्सिंग होम का संचालक बताया गया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया। आरोपी के विरुद्ध इसी मुकदमे के अलावा कोई अन्य आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment