.

बाइक की चपेट में आकर शादी में ननिहाल जा रही मासूम बच्ची की मौत,मचा कोहराम

आजमगढ़ : जहानागंज थाना क्षेत्र के रोशनपुर चट्टी के पास बाइक की चपेट में आकर मासूम बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल पर ले गए जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना के समय बच्ची परिजनों के साथ ननिहाल में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रही थी। महराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी कल्पनाथ यादव रोजी-रोटी के चक्कर में परिवार के साथ दिल्ली में रहते है। कल्पनाथ की ससुराल जहानागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में है। ससुराल में 13 जून को शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए कल्पनाथ अपने परिवार के साथ ससुराल आ रहा था। बुधवार की सुबह वह आजमगढ़ जिला मुख्यालय पहुंचा, जहां से आटो बुक कर रोशनपुर चट्टी पर उतरा। यहां आटो से उतरने के बाद कल्पनाथ की छह वर्षीया बच्ची सलोनी भी परिवार के सदस्यों के साथ सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला जबकि बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों के साथ ही ननिहाल में रोना-पीटना मच गया।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment